Monday, 13 February 2017

सपा-कांग्रेस की फ्रेंडली फाइट से खुश नहीं है प्रियंका गांधी

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी फिलहाल रायबरेली-अमेठी तक ही सीमित रहेंगी। यूपी में गठबंधन के लिए प्रचार को फिलहाल उन्होंने ना कह दी है। वैसे कांग्रेस के दोनों गढ़ों में कुछ सीटों पर सपा-कांग्रेस के बीच हो रही फ्रेंडली फाइट की वजह से उनके प्रचार को लेकर भी असमंजस बना हुआ है। रणनीतिकार प्रियंका की प्रचार शैली में बदलाव का रास्ता खोज रहे हैं।

कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, प्रियंका ने यूपी में गठबंधन के लिए प्रचार को हरी झंडी नहीं दी है। वह पहले की ही तरह अपनी मां सोनिया और भाई राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्र में ही सक्रिय रहेंगी। दोनों ही चुनाव क्षत्रों में चार सीटों पर सपा-कांग्रेस के बीच ही हो रही फाइट उनको भी असमंजस में भी डाले हैं। उनके रणनीतिकार समझ नहीं पा रहे हैं कि कैसे प्रियंका प्रचार करें कि कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन जाए और गठबंधन का धर्म भी न टूटे।

पिछले चुनाव में प्रियंका ने हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक दिन जमकर प्रचार किया था। इस बार रायबरेली की ऊंचाहार और सरेनी सीटें मुसीबत का सबब बनी हैं। यहां सपा-कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। इसी असमंजस से उनके दौरे की तारीखें तय नहीं हो पा रही हैं। हालांकि जल्द ही उनके दौरे का कार्यक्रम तय हो सकता है।

राहुल का दौरा 18 और सोनिया 20 को संभव: अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 18 फरवरी को यहां राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। उनकी सभा के लिए जीआईसी ग्राउंड फिलहाल कांग्रेस ने बुक कर लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली-अमेठी के पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए 20 को आना तय माना जा रहा है। सभा के लिए स्थान चयन हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...