Monday, 13 February 2017

बड़े दिल के होते हैं समाजवादी

संभल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यहां रविवार को भाजपा और बसपा को निशाने पर लेते हुए अपने कार्यो का बखान किया और कहा कि समाजवादी बड़े दिल वाले होते हैं

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार को बदनाम करने की साजिश

उन्होंने देश व प्रदेश की राजनीति और मुद्दों पर बात करते हुए संभल के गली-मोहल्लों तक की समस्यायों का जिक्र किया व सरकार बनने पर निजात दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि बदायूं कांड को सपा सरकार को बदनाम करने की साजिश के तहत अंजाम दिया गया।जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव कहा, “समाजवादी लोग बड़े दिल के होते हैं, घोषणापत्र में लिखी हर बात को आपके बीच लागू करेंगे। पहले हमने एंबुलेंस सुविधा दी और अब बेहतरीन जिला अस्पताल देंगे। बिजली का इंतजाम और भी बेहतर करेंगे, 24 घंटे तक बिजली देने की व्यवस्था करेंगे।भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा, “प्रधानमंत्री हमें बदायूं वाले कारनामे की याद दिला रहे थे जबकि केंद्र की सीबीआई ने ही जांच में बदायूं कांड का सच उजागर किया था। बदायूं की घटना को लेकर हमें बदनाम किया गया।”

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...