लखनऊ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 के तहत आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को सुनिश्चित कराने के अन्तर्गत फ्लाइंग स्क्वाड, पुलिस टीम एवं आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में रविवार को लगभग 41.25 लाख रुपये तथा अब तक कुल 107.05 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने दी जानकारी
सरकारी एवं निजी सम्पत्ति से 23.07 लाख वाल राइटिंग, पोस्टर, बैनर्स आदि विरूपित करते हुए अब तक 814 मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि वाहन पर अवैध रूप से लाल, नीली बत्ती, झंण्डे एवं लाउडस्पीकर लगाने के विरूद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत 36604 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 1617 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।
इसी प्रकार बिना अनुमति के भाषण, रैली, पार्टी कार्यालय खोलने एवं मतदाताओं को प्रलोभन देने के 611 मामलों मंे कार्रवाई करते हुए अब तक 436 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि लाल, नीली बत्ती, लाउडस्पीकर, अवैध मीटिंग, भाषण करने एवं मतदाता को प्रभावित करने तथा अन्य मामलों में अब तक कुल 63634 मामलों में कार्रवाई करते हुए 3389 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी जा चुकी है।

No comments:
Post a Comment