Friday, 17 February 2017

रायबरेली में आज भाई राहुल के साथ होंगी प्रियंका गांधी

19 फरवरी को यूपी चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शुक्रवार को प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगी। प्रियंका अपने भाई और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ रायबरेली में चुनावी रैली में हिस्सा लेंगी। गौरतलब है कि रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है। आज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में राजनीतिक दलों की रैलियां आयोजित की जाएंगी। कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी होंगे तो वहीं भाजपा की ओर से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे। बाराबंकी और लखनऊ में सपा की ओर से अखिलेश यादव प्रचार करेंगे।
रायबरेली में राहुल के साथ होंगी प्रियंका- प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि राहुल गांधी दोपहर 1.30 बजे फतेहपुर के हथगांव टाउन स्थित कर्बला मैदान में कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को ही दोपहर 3 बजे वह रायबरेली के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान तथा शाम 4.30 बजे रायबरेली में ही महराजगंज स्थित बबुरिया मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उधर प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद दोपहर 2.15 बजे इलाहाबाद में कोरांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पथरताल तथा शाम 7 बजे इलाहाबाद उत्तर और रात्रि 8 बजे इलाहाबाद पश्चिम में कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर दोपहर 12.30 बजे कानपुर देहात के रामस्वरूप ग्रामोद्योग इण्टर कालेज पुखराया में तथा 2.05 बजे सिद्धौर बाराबंकी में गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में सभा करेंगे।
इटावा में होंगे अमित शाह- भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे इटावा के सिद्धार्थ नगर के शिवकुमार जायसवाल मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। सिद्धार्थ नगर के ही विकास इंटर कॉलेज मैदान, खेसरहा में वे दोपहर एक बजे सभा में शिरकत करेंगे। महादेवा, बस्ती में दोपहर 2 बजे और खलीलाबाद, संत कबीर नगर में दोपहर 3 बजे उनकी सभाएं होंगी।
अखिलेश आज 6 जगह चुनाव प्रचार करेंगे- समाजवादी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बाराबंकी में सुबह 11:15 बजे होंगे, 12.15 बजे रामनगर, 1:00 बाराबंकी, 1:45 में दरियाबाद, 2:30 बजे हैदरगढ़ और 3:15 बजे लखनऊ के मोहनलालगंज में चुनाव प्रचार करेंगे।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...