लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए कांग्रेस के साथ हुए सपा के गठबंधन के बाद से ही सीएम अखिलेश यादव बेहद सक्रिय नज़र आ रहे हैं। सत्ता पर आपनी दावेदारी कायम रखने के लिए अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले औरैया में चुनावी सभाएं करेंगे।
सीएम अखिलेश औरेया की विधूना में जनसभा को करेंगे संबोधित
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ तथा आगरा में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ साझा रोड शो तथा छोटी चुनावी सभाएं करने के बाद अब दूसरे चरण के चुनावी क्षेत्रों की ओर रुख कर लिया है।
सीएम अखिलेश आज औरैया के साथ ही कानपुर देहात की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव की पहली जनसभा औरैया की विधूना विधानसभा में होगी। अखिलेश यादव यहां 11:30 बजे से सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह औरैया की दिबियापुर विधानसभा में एक बजे से सभा करेंगे। तीसरी जनसभा औरैया के मंडी स्थल ग्राउंड में आयोजित की गयी है।

No comments:
Post a Comment