Saturday, 4 February 2017

‘मोदी जी…15 अकाउंट में 15 लाख न सही, 15 हजार ही डाल देते’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र एक बार फिर अखिलेश और राहुल ने मिलकर रैली की। इस रैली के दौरान दोनों नेताओं ने बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। दोनों ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन को वोट देने की गुजारिश की है। राहुल और अखिलेश ने करीब 12 किलोमीटर तक रोड शो किया। इस दौरान अखिलेश ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि 15 लाख न सही तो, 15 हजार ही डाल देते अकाउंट में।

अखिलेश और राहुल ने किया रोड शो- रोड शो दयालबाग से शुरू होकर बिजलीघर तक लगभग 3 घंटे तक चला। वहीं, इससे पहले भी दोनों ही नेताओं ने लखनऊ में साझा रोड शो किया था। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी अपने अच्छे दिनों का वादा पूरा करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के पुराने 15 लाख रुपए वाले बयान पर भी चुटकी ली। मालूम हो कि जल्द ही दोनों नेता कानपुर में 9 फरवरी को एक और रोड शो करेंगे।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...