Saturday, 4 February 2017

मेरठः नरेंद्र मोदी की रैली आज, 5 जिलों के प्रत्याशी-सांसद रहेंगे मौजूद

पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को मेरठ के शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे। मोदी लगभग दो घंटे तक क्रांतिधरा पर रहेंगे। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़ और गाजियाबाद जिले की 18 विधानसभा क्षेत्रों की रैली को वह संबोधित करेंगे।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे शताब्दीनगर पहुंचेंगे। लगभग दो बजे से उनका संबोधन होगा। 3.30 बजे उनकी वापसी का समय है।
प्रधानमंत्री रैली में मेरठ जिले की सात, मुजफ्फरनगर जिले की छह, बागपत जिले की तीन, गाजियाबाद जिले के मोदीनगर और हापुड़ जिले की हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित करेंगे। मंच पर इन सभी क्षेत्रों के सांसद, भाजपा प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
गूंज सकता है अभिषेक के कत्ल का मामला- अभिषेक के कत्ल का मामला शनिवार को प्रधानमंत्री की रैली के मंच से गूंज सकता है। ब्रह्मपुरी क्षेत्र क्राइम के मामले में बेहद संवेदनशील बना हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को मेरठ में घटनास्थल और अभिषेक के घर से कुछ दूर स्थित शारदा रोड पुलिस चौकी के सामने नुक्कड़ सभा करते हुए कत्ल की इस वारदात को पुरजोर ढंग से उठाया।
सूत्रों की मानें तो स्थानीय नेताओं ने मेरठ में क्राइम की घटनाओं से जुड़ी जानकारियां पीएम मोदी के भाषण के इनपुट के लिए भेज दी हैं। ब्रह्मपुरी के चारों तरफ मिश्रित आबादी वाले इलाके हैं। 2014 में कैसीनो के धंधे में बदमाशों ने शास्त्री की कोठी के पास गोलियां बरसाकर तीन युवकों को मौत के घाट उतार दिया था।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...