ट्राफिक अवयरनेश ग्रुप सूरत (TAG) दुर्घटना मुक्त भारत के सपने का साकार
करने हेतु कृत संकल्प हैं, इसी उद्देश्य से मकर सक्रांति त्यौहार से पूर्व
पतंगों के मजबूत डोरों से पैदल चलने वाले राहगीरों तथा साईकिल, स्कूटर व
मोटरसाइकिल चालकों के साथ होने वाली दुर्घटनाओं को टालने हेतु देश भर में
चलाए जा रहे 'सड़क सुरक्षा सप्ताह' के
अंतर्गत मंगलवार 10 जनवरी को प्रात 9.30 बजे सूरत के अठवालाइन्स स्थित वी
टी चोकसी कॉलेज में अध्ययन रत विद्यार्थियों के सेकड़ों दुपहिया वाहनों पर
लोहे की रॉड से यू आकार में बने सेफ्टी मर्गाड निःशुल्क रूप से लगाए गए,
उल्लेखनीय हैं कि पतंगों की इन मजबूत डोरों से मकर सक्रांति पर्व के इन
दिनों दुपहिया वाहन चालकों के साथ दुर्घटनाओं का खतरा मंडराया रहता हैं, इन
दिनों अनेक व्यक्तियों का गला तक चीर जाता है, तथा हर वर्ष अगिनित वाहन
चालकों की मौत तक हो जाती है, सेवा के इस अभियान में ABVP से कार्यकर्ता भी
जुड़े, इस अवसर पर ट्राफिक पुलिस के डिप्टी कमिश्नर श्री संगाड़ा साहब तथा
सूरत महानगर पालिका के स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री राजेश देसाई अतिथि के
रूप में उपस्थित थे, मर्गाड़ वितरण कार्यक्रम में प्रायोजक टाइम्स ग्रुप के
श्री मीठालाल नान्द्रेचा, श्री रोशनलाल श्री श्री माल, श्री शशिभाई, श्री
अंकितभाई, श्री ब्रजेशभाई आदि महानुभाव उपस्थित थे, टेग टीम के अरुण
लाहोटी, गणपत भंसाली, विजय लाहोटी, गौरव जैन, आशीष राठी, पियूष जायसवाल,
उत्तम माहेश्वरी, सुनील, अनिल आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, यह
उल्लेखनीय हैं कि सड़क सुरक्षा के उद्देश्य से TAG द्वारा पिछले एक वर्ष
में अनेक गतिविधियाँ नियोजित की गई है, करीब 8 हजार स्कूली बच्चों के बीच
रोड सेफ्टी के विषय पर ड्राईंग कॉम्पिटेशन, U-TRUN जैसे मेले में हजारों
राहगीरों के बीच ट्राफिक अवयरनेश का सन्देश पहुंचाना, रोड सेफ्टी के सन्देश
युक्त करीब 67 हजार स्टिकर वाहन चालकों में वितरित करना आदि अनेक उपयोगी
प्रवृतियों को अंजाम दिया गया, ट्राफिक सप्ताह के दौरान गत दिनों शहर के
मुख्य चौराहों पर दुर्घटना मुक्त भारत के विभिन्न स्लोगनों युक्त होर्डिंग
भी लगाए गए थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...

No comments:
Post a Comment