पुडुचेरी की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार और उप राज्यपाल किरण बेदी के बीच मतभेद और गहरा गए हैं। बेदी ने मुख्यमंत्री वी नारायणसामी द्वारा जारी किए गए उस सर्कुलर को रद्द कर दिया जिसमें आधिकारिक संचार के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया था।बेदी ने अपने इस आदेश की प्रति अपने व्यक्तिगत टिवटर अकाउंट पर पोस्ट की है। इसमें सरकार के सकुर्लर को तत्काल प्रभाव से इस आधार पर रद्द कर दिया कि इसे जारी करना सरकार की नीतियों और नियमों तथा दिशा—निदेर्शों का उल्लंघन करना है। उन्होंने ट्वीट किया, अगर पुडुचेरी को प्रगतिशील केंद्र शासित प्रदेश बनना है तो संचार में वह पिछड़ा नहीं रह सकता। इसलिए पुडुचेरी के मुख्यमंत्री का आदेश रद्द किया जाता है।बेदी अधिकारियों के बीच संवाद के लिए वॉटसएप को बढ़ावा देने की योजना बना रही थी इसी बीच नारायणसामी ने यह सकुर्लर जारी कर दिया। दो जनवरी के इस सरकारी सकुर्लर में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों, विभागाध्यक्षों और सरकार के स्वामित्व वाले उपक्रमों के कर्मचारियों को टवीटर, वॉटसएप तथा फेसबुक जैसे सोशल मीडिया के इस्तेमाल को तत्काल रोकने का निदेर्श दिया है। इसमें कहा गया है कि इन बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सर्वर भारत के बाहर स्थापित हैं।सकुर्लर में कहा गया है, इन आधिकारिक संचारों और अपलोड किए गए दस्तावेजों तक कोई भी विदेशी देश पहुंच बना सकता है जो आधिकारिक गोपनीयता कानून का उल्लंघन हैं और केंद्रीय सूचना तकनीक मंत्रालय के दिशा—निदेर्शों का विरोधाभासी भी है।आपको बता दें कि पुडुचेरी सरकार ने कुछ दिनों पहले एक अधिकारी को वॉटसएप ग्रुप में अश्लील वीडियो देखने के आरोप में सस्पेंड कर दिया था। इस ग्रुप में उपराज्यपाल किरण बेदी के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी जुड़े हुए थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...

No comments:
Post a Comment