Thursday, 5 January 2017

आठ साल बाद दोषी ने की रेप पीड़िता से जेल में शादी, बेटे को भी मिला पिता का नाम

कोलकाता-रेप मामले के दोषी एक युवक ने पीड़िता की शादी करने की आठ साल पुरानी मांग स्वीकार कर ली है। ट्रायल कोर्ट के आदेश पर दोषी और पीड़िता ने बुधवार को पुरुलिया जेल में ही सात फेरे ले लिए। पीड़िता युवक से शादी करने की मांग कर रही थी, लेकिन पहले युवक तैयार नहीं हुआ। जब कोर्ट ने युवक को मामले का दोषी ठहरा दिया तो उसने पीड़िता की मांग स्वीकार करते हुए उसे पत्नी का दर्जा दे दिया और शादी कर ली। युवक को 29 दिसंबर को दोषी ठहराया गया था।

गर्भवती होने के बाद पीड़िता ने युवक पर शादी करने का दबाव डाला। लेकिन उसने मना कर कर दिया। जब पीड़िता को बच्चा पैदा हुआ तो उसके दो महीने बाद आरोपी मनोज बुआरी को पहली बार 2010 में गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान बुआरी को धोखा देने के मामले में दोषी ठहराया गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया ने पीड़िता के हवाले से लिखा है, ‘मैं मेरे बेटे का एडमिशन किसी स्कूल में नहीं करा पा रही थी, क्योंकि मैं आधिकारिक कागजों में उसके पिता का नाम नहीं दे पा रही थी।’

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...