Friday, 6 January 2017

मशहूर अभिनेता ओम पुरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

भारतीय सिनेमा जगत के दमदार अभिनेता ओम पुरी का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। ओम पुरी 66 साल के थे। ओम पुरी हिन्दी फिल्मों के एक मशहूर अभिनेता थे जिनका जन्म अक्टूबर 1950 में हरियाणा के अम्बाला शहर में हुआ था। ओम पुरी के निधन की खबर से फैंस और बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी।ओम पुरी ने बॉलीवुड के अलावा ब्रिटिश और अमेरिकी सिनेमा में भी योगदान दिया। वो पद्मश्री पुरस्कार विजेता भी थे। पुरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला से पूरी की।1976 में पुणे फिल्म इंस्टिटियूट से ट्रेनिंग करने के बाद ओमपुरी ने लगभग डेढ़ साल तक एक स्टूडियो में अभिनय की शिक्षा दी। बाद में ओमपुरी ने अपने निजी थिएटर ग्रुप ‘मजमा’ की स्थापना की

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...