यूपी में चुनावी बिगुल बजते ही सपा में चल रही कलह के थमने के आसार दिखने लगे हैं। गुरुवार को दिनभर गहमागहमी के बाद शाम होते-होते दोनों पक्षों के रुख में नरमी दिखाई दी। मंत्री आजम खां ने मुलायम व अखिलेश गुटों के बीच सुलह की कोशिशें फिर तेज कर दी हैं।दोनों पक्ष पीछे हटने को तैयार : सूत्र बता रहे हैं कि सुलह की कोशिशों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए दोनों ही पक्ष पीछे हटने को तैयार हैं। अखिलेश खेमा टिकटों को लेकर रियायत देने को तैयार है लेकिन रामगोपाल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की शिवपाल खेमे की मांग पर बात बनती नहीं दिख रही। दबाव बढ़ने पर यह मांग छोड़ी भी जा सकती है। दमखम दिखाया : अखिलेश ने चुनाव चिह्न ‘साइकिल’ हासिल करने के लिए दमदख दिखाते हुए 208 विधायकों का समर्थन जुटाया। सीएम आवास पर हुई बैठक में शिवपाल के समर्थक कई विधायक व एमएलसी भी शामिल हुए। इन सभी से हलफनामे पर हस्ताक्षर करवाए गए। इसमें कहा गया है कि वे सीएम के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हैं व पूरा विधानमंडल दल सीएम के साथ है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...
No comments:
Post a Comment