Tuesday, 10 January 2017

श्री नाकोड़ा जैन कांफ्रेस का घर घर भैरव चालीसा अभियान - अद्वितीय प्रयास ; कार्यकारणीय सदस्यों की शपथ-

नाकोड़ा तीर्थ ( सिद्धार्थ कोठारी) -  देश में कोई संघठन बने और उसमे चन्द दान और राजनितिक चौसर न जमे वो संघठन चर्चित नही होता है आज नाकोड़ा की पावन भूमि में पहला संघठन को देख रहा जो धन चंदे और राजनीति से परे होकर आपकी दौलत आपकी पुण्य की तिजोरी को बढ़ाने वाला देख मन भाव विभोर हो गया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री श्री अरुण कुमार जैन ने श्री नाकोड़ा जैन कोन्फ्रेंस के शपथ विधि आयोजन नाकोड़ा भेरव तीर्थ के पदमावती हाल में कही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दादा पार्श्वनाथ जी और चमत्कारी नाकोड़ा भैरव के दर्शन ने मुझे प्रभावित किया।
श्रमण संघीय श्री राजेंद्र मुनी जी एवं साहित्यकार श्री सुरेंद्र मुनी जी की पावन निश्रा एवं सानिध्यता रही । नाकोडा जैन कांफ्रेस राष्ट्रीयअध्यक्ष श्री अक्षय जी जैन ने कांफ्रेस की कार्य भूमिका प्रस्तावना रखी । ABP न्यूज के पॉलिटिकल एनेलिस्ट श्री अशोक जी वानखेडे ने कहा कि मै अक्षय जैन को 32 वर्षो से जानता हूँ । इंदौर से आकर दिल्ली में पत्रकारिता करने आये काफी संघर्ष और चुनोतियो से परिप्पक्वता की पत्रकारिता कर ग्लैमर जिंदगी जीने वाले को आज एकदम आध्यात्मिक जीवन में देखकर हमे भी प्रेरणा मिली कि जीवन के सभी सुखो का आनन्द आत्यातमोर एकात्मता में है। इस अवसर वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन ने कहा की में विगत 5 सालो से मै भी अक्षय जी और प्रकाश जी के सानिध्य में भैरव भक्ति में जुड़ा। इस अवसर पर नाकोड़ा जैन कांफ्रेस के वरिष्ठ सरक्षक श्री रणवीर जी गेमावत और श्री चन्द्रशेखर जी छाजेड़ ने भी भैरव चमत्कार के अनेक प्रसंगो का स्मरण करवाया। श्री गेमावत जी ने कहा की कांफ्रेस में जुड़ने के बाद से नित्य प्रतिदिन 3 चालीसा करने लगा हूँ। नाकोड़ा जैन कांफ्रेस के सरक्षक प्रकाश जी सुराणां ने कहा कि कांफ्रेस धन एकत्रीकरण के बजाय पर्श्वभेरव समुदाय की एकत्रीकरण का काम करते हुए आज कांफ्रेस ने 5200 सदस्यों को सन्कल्प करवाते हुए चालीस अभियान चल रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री श्री सिद्धार्थ जी कोठारी ,गुलाब जी भंडारी पलीता कर्णावट सिमा पुनमिया,महिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा जी भंडारी व् महाराष्ट्र अध्यक्ष श्री मोहन जी जैन व् राजस्थान अध्यक्ष श्री कमल जी हिंगड़ गुजरात अध्यक्ष उतमचन्द जैन ,कार्यकारी अध्यक्ष राकेश कोठारी अपने पदाधिकारियो के साथ शपथ ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अक्षय जी जैन सा का भावुक उदबोधन से उपस्थित सभी सदस्यों रोम रोम पुलकित हो उठे ।
आचार्य देवेन्द्र मुनि के सुशिष्य श्री राजेन्द्र मुनि और सुरेन्द्र मुनि ने अक्षय जी जैन के नाकोड़ा चालीसा व् नाकोड़ा भक्ति के अभियान की बहुत बहुतअनुमोदना की जाना चाहिए उन्होंने कहा की अक्षय जी भी उनके पिता की तरह आध्यत्म के मार्ग पर चल पड़े है उनकी यह यात्रा मङ्गलमय और यशकारी सिद्ध होगी । आयोजन की शुरुआत कांफ्रेस की भक्ति सयोजक सुश्री आकांशा व् चुनोती नाहर की सुन्दर भक्ति प्रस्तुति ने भक्ति रस में डूबा दिया । अंत में श्री रणवीर जी गेमावत ने आभार माना।

🏻 सिद्धार्थ कोठारी
( राष्ट्रीय महामन्त्री)
श्री नाकोड़ा जैन कॉन्फ्रेंस

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...