राजधानी के सदर बाजार में लोगों के सामने बीच सड़क पर एक बैंककर्मी की जहरीला इंजेक्शन घोंपकर हत्या कर दी गई। बैंककर्मी की पत्नी से एकतरफा प्यार के चलते एक जिम ट्रेनर ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर यह कत्ल कराया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली में सरेआम इस तरीके से हत्या की यह पहली घटना है।वारदात शनिवार शाम की है। पुलिस उपायुक्त जतिन नारवाल के मुताबिक, कोटक महिंद्रा बैंक में कैशियर रवि शाम करीब 7 बजे साथी शत्रुधर सिंह के साथ पैदल घर के लिए निकला। थोड़ी दूर पर वेस्टर्न सिनेमा के पास पीछे से आए प्रेम सिंह नामक युवक ने रवि की गर्दन में जहरीला इंजेक्शन घोंप दिया। इसके बाद जब वह भागने लगा तो रवि ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान अन्य बैंककर्मी और आसपास मौजूद लोग भी आ गए।इंजेक्शन लगने से रवि बेहोश होने लगा तो कर्मचारियों ने उसे तुरंत सेंट स्टीफन अस्पताल पहुंचाया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सूरज विहार निवासी प्रेम सिंह फिजियोथेरेपिस्ट भी है। उसने बताया कि रवि को जहरीला इंजेक्शन देकर मारने के लिए पालम निवासी जिम ट्रेनर अनीस ने उसे डेढ़ लाख रुपये दिए हैं। इस जानकारी पर पुलिस ने अनीस को गिरफ्तार कर लिया।अनीस ने बताया कि रवि की पत्नी उसके पड़ोस में रहती थी। वह बचपन से उसे चाहता था। कुछ समय पहले उसकी शादी हो गई। अनीस यह बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने रवि की हत्या की साजिश रच दी। अनीस ने बताया कि 25 अक्तूबर को भी उसने रवि पर हमला करवाया था। मगर तब वह सिर्फ बेहोश हुआ था। इसके बाद से वह लगातार रवि पर निगाह रख रहा था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...

No comments:
Post a Comment