Wednesday, 25 January 2017

शरद यादव का विवादित बयानः बेटी की इज्जत से वोट की इज्जत बड़ी

जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को पटना में कहा कि बैलेट पेपर के बारे में बड़े पैमाने पर सब जगह समझाने की जरूरत है। बेटी की इज्जत से वोट की इज्जत बड़ी है।उन्होंने कहा कि बेटी की इज्जत जाएगी तो गांव और मोहल्ले की इज्जत जाएगी। वोट एक बार बिक गया तो देश की इज्जत और आने वाला सपना पूरा नहीं हो सकता है। 
अपने बयान पर जदयू नेता ने बुधवार को कहा कि वोट और बेटी के प्रति प्रेम और मोहब्बत एक सी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने बिल्कुल गलत नहीं कहा है, जैसे बेटी से प्यार करते हैं वैसे ही वोट से भी होना चाहिए तब देश और सरकार अच्छी बनेगी।
महिला आयोग का नोटिस-राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर शरद यादव को नोटिस जारी कर दिया है।
पहले भी दे चुके हैं महिलाअों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान -गौरतलब है कि इससे पहले शरद यादव ने राज्यसभा में बीमा बिल पर चर्चा के दौरान महिलाओं की रंगत पर आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि दक्षिण भारत की महिलाएं सांवली तो जरूर होती हैं, लेकिन उनका शरीर खूबसूरत होता है, उनकी त्वचा सुंदर होती है, वे नाचना भी जानती हैं। इस पर काफी विवाद हुआ था।
वह अपने बयान पर टिक रहे और कहा था, ‘मैंने क्या बात कही है…भारत में सांवली महिलाओं की तादाद ज्यादा है। उनकी संख्या दुनिया में ज्यादा है…। मैं इस बारे में किसी से भी बहस को तैयार हूं…।’

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...