Wednesday, 25 January 2017

केशव प्रसाद मौर्य बोले, चुनाव के बाद अयोध्या में बनेगा भव्य राम मंदिर

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सारे दांव खेल रही भाजपा ने राम मंदिर मुद्दे को भी हवा दे दी है। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि चुनाव बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि आस्था का सवाल है और इसे साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त हैं।
मौर्य ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने तो अपने चुनाव अभियान की शुरुआत भी उस उम्मीदवार से की है, जिस पर भ्रष्टाचार के सबसे ज्यादा आरोप लगे हैं। मौर्य ने कहा कि अभी दो महीने में तो मंदिर नहीं बन रहा है।

मौर्य के इस बयान को पार्टी की भावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस-सपा गठबंधन और बसपा की मौजूदगी में भाजपा ने पिछड़ा कार्ड तो खेला है, लेकिन वह हिंदू ध्रुवीकरण का कार्ड भी गुपचुप खेल रही है। मौर्य का यह बयान इस सिलसिले में महत्वपूर्ण हैं। हालांकि भाजपा के एक नेता ने इस पर सतर्कता से साफ किया कि वे पहले भी विहिप और बजरंगदल में रहते इस तरह के बयान देते रहे हैं।
मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
केशव प्रसाद मौर्य ने हाईकोर्ट के 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का लाभ देने से रोक के आदेश पर कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव न तो पिछड़ों के साथ हैं और न ही दलितों के साथ। वे सिर्फ विश्वासघात करते हैं। कांग्रेस-सपा गठबंधन पर उन्होंने कहा कि सपा डूबता जहाज है। कांग्रेस तो पहले ही डूब चुकी है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...