Sunday, 22 January 2017

यूपी विधानसभा चुनाव: सपा-कांग्रेस के गठबंधन का ऐलान

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच रविवार को आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन हो गया है। लखनऊ में दोनों पार्टियों की ओर से की गई संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन का ऐलान किया गया। सपा 298 तथा कांग्रेस 105 सीटों पर लड़ेगी चुनाव। यूपी के समाजवादी पार्टी प्रमुख नरेश उत्तम ने यह जानकारी दी। गठबंधन का ऐलान करने के लिए राजबब्बर रविवार शाम लखनऊ आए।
बैठकों और मुलाकातों का चला दौर
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों पार्टियों के बीच सीटों को लेकर गठबंधन की बात अटकी हुई थी। पार्टी के एक नेता ने बताया था कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कांग्रेस को 120 सीट देने के लिए तैयार थे पर बाद में वे अपनी बात से पलट गए थे। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने रविवार को कहा कि सपा के साथ गठबंधन को लेकर प्रियंका गांधी ने कोशिशें की हैं।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...