बाड़मेर जिले के अंतर्गत ओद्योगिक नगर बालोतरा एंव विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नाकोड़ा जी के मध्य में बसे ऐतिहासिक कस्बे जसोल की अनेक प्रतिभाओं ने अपने व्यक्तित्व एंव कृतत्व के बल पर सफलता के अनेक मुकाम तय किए है, तथा अनेक ऊंचाइयों को छुआ हैं, इसी श्रंखला में जसोल मूल के निवासी एंव मुम्बई में एक्साईज एंव कस्टम विभाग में एडिशनल कमिश्नर के रूप में सेवारत अद्वितीय प्रतिभा के धनी श्री अशोक कोठारी (IRS) ने अपनी कार्य कुशलता एंव अपने दायित्व के प्रति समर्पण भाव से अपना विशेष स्थान बनाया हैं, एक्साईज एंव कस्टम विभाग में उनके अविस्मरणीय योगदान हेतु श्री कोठारी को आगामी 27 जनवरी को वर्ल्ड कस्टम ऑर्गनाइजेशन (WCO) द्वारा मुम्बई में सम्मानित किया जा रहा हैं, यह उल्लेखनीय हैं कि बेल्जियम में स्थित वर्ल्ड कस्टम ऑर्गनाईजेशन (WCO) द्वारा प्रति वर्ष सम्पुर्ण विश्व के 180 देशों के उन कर्मठ तथा समर्पित कस्टम अधिकारियों को Commitment to the promotion of excellence सम्मान से नवाजा जाता हैं, जिन्होंने अपने पद पर रहते हुए कोई विशिष्ठ, उल्लेखनीय व प्रेरक भूमिका निभाई हो, तथा विभाग की गरिमा बढ़ाई हो, श्री अशोक कोठारी सहित देश भर के करीब 15 अधिकारियों का प्रमोशन ऑफ़ कमिटमेंट ऑफ़ एक्सीलेंस के लिए Certificate of merit हेतु चयन किया गया है, उल्लेखनीय हैं कि तेरापंथ धर्म संघ से जुड़े 51 वर्षीय श्री अशोक कोठारी अपनी प्राथमिक शिक्षा जसोल कस्बे से ग्रहण कर युवा अवस्था में ही वे मुम्बई में आकर बस गए थे, जहां पहले से उनके माता पिता, बड़े भ्राता तथा अन्य परिवार जन निवासरत थे, मुम्बई में उन्होंने कड़े परिश्रम के बल पर अपने कॅरियर को संवारा तथा अपनी लगन एंव निष्ठा के बल पर आपने C.A एंव IRS तक अध्ययन किया, उच्च शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात आज से करीब 25 वर्ष पूर्व आपका चयन एक्साईज एंव कस्टम जैसे महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट में हो गया, आपने इस विभाग में रहते हुए गौरखपुर, कोटा, लखनऊ कोलकाता आदि शहरों में अद्वितीय सेवाएं प्रदान की हैं, पिछले 8 सालों से आप मुम्बई महानगर के एक्साईज एंव कस्टम विभाग में कार्यरत हैं, यह आपकी बेजोड़ कार्य प्रणाली का ही सुफल हैं कि मुम्बई में पिछले कई वर्षों से आप एडिशनल कमिश्नर ऑफ़ एक्साईज एन्ड कस्टम जैसे उच्च पद पर अपना दायित्व पूर्ण जागरूकता तथा समर्पित भाव से निभा रहे हैं, ये भी उल्लेखनीय हैं कि आपके पिता स्व: श्री पारसमल जी कोठारी स्वंय ने LLB की डिग्री हासिल कर एडवोकेट के रूप में अपने कॅरियर की शुरुआत की थी, ये वकील सा की प्रेरणा व प्रोत्साहन का ही सद परिणाम हे कि उनके सपुत्र श्री अशोक कोठारी इस उच्च मुकाम तक पहुंच पाए, सचमूच में वे क्षण जसोल वासियों के लिए ही नही बल्कि सम्पुर्ण मालाणी- सिवांची विस्तार के वाशिंदों के लिए गर्व एंव गौरव की अनुभूति भरे होंगे, जब WCO जैसे विश्व स्तर के संगठन द्वारा आप श्री को commitment to the promotion of excellence सम्मान से नवाजा जाएगा, उल्लेखनीय हैं कि आपका सम्मान मुम्बई में आगामी 27 जनवरी को होने जा रहा हैं, इसी दिन वर्ल्ड कस्टम ऑर्गनाईजेशेन (WCO) की बेल्जियम में स्थापना हुई थी, यह भी गौरतलब हैं कि उन्हें यह सम्मान एक्साईज एंव कस्टम विभाग में दायित्व निभाते हुए 25 वे वर्ष में यानि उनके कॅरियर की रजत जयंती के आस-पास अर्जित हो रहा हैं. यह भी उल्लेखनीय हैं कि विभाग में उनकी बेजोड़ कार्यशैली हर किसी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनी हुई हैं, अतः सम्भव हे कि आगामी दौर में उन्हें और भी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न सम्मानो से नवाजा जाए, जसोल नगर के गौरव श्री अशोक कोठारी (IRS) को इस अद्वितीय व अनुपम उपलब्धी के लिए अनन्त बधाईयाँ एंव उत्तरोत्तर विकास की मंगलकामनाएं
÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷
गणपत भंसाली
Jasolwala@gmail.com
09426119871
Sunday, 22 January 2017
जसोल कस्बे के गौरव श्री अशोक पी कोठारी (IRS) को वर्ल्ड कस्टम ऑर्गनाइजेशेन (WCO) द्वारा 'Commitment to the promotion of excellence' सम्मान से नवाजा जाएगा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...
No comments:
Post a Comment