केंद्र सरकार रविवार से देश के 100 शहरों में अगले 100 दिनों के लिए लकी ग्राहक योजना तथा डिजी-धन व्यापार योजना के तहत पुरस्कारों की शुरुआत करेगी। नीति आयोग ने शनिवार को यह जानकारी दी।कुल 15,000 उपभोक्ताओं को 1,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि के लिए योजना के पहले ड्रॉ की शुरुआत नई दिल्ली में वित्त मंत्री अरुण जेटली तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद करेंगे।आयोग ने कहा, देश के विभिन्न हिस्सों में जागरूकता पैदा करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। लकी ग्राहक योजना के तहत विजेताओं का चयन रोजाना व साप्ताहिक आधार पर किया जाएगा। डिजी धन योजना के तहत विजेताओं का चयन साप्ताहिक आधार पर किया जाएगा। 14 अप्रैल, 2017 को एक मेगा ड्रॉ होगा। इसके बाद इस योजना को आगे बढ़ाने को लेकर योजना की समीक्षा की जाएगी।दोनों योजनाओं का संचालन डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिसे नीति आयोग ने शुरू किया है। डिजिटल माध्यम से पेट्रोल पंप, बीमा प्रीमियम, राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल कर तथा रेलवे टिकट के भुगतान पर छूट भी दी जाएगी। ग्रामीण इलाकों में कार्ड तथा पीओएस मशीनों की आपूर्ति के लिए भी एक योजना शुरू की जाएगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...

No comments:
Post a Comment