Sunday, 25 December 2016

नोटबंदी से सिर्फ अमीरों को फायदा: राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने शनिवार को कहा कि केंद्र के इस फैसले से सिर्फ अमीरों को फायदा हुआ है। इस योजना का एक ही लक्ष्य है, गरीबों से पैसा खींचो और अमीरों को सींचो।
 सवालों का जवाब दें: हिमाचल की वीरभद्र सिंह सरकार के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित रैली में उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश के सिर्फ 50 बड़े परिवारों और कंपनियों को 8 लाख करोड़ का फायदा हुआ है। राहुल ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह उनका जितना मजाक उड़ाना चाहते हैं उड़ा लें, लेकिन उनके द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब देश की जनता को दें। 
निराधार आरोप: उधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस कालेधन के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने के लिए निराधार बयानबाजी कर रही है। प्रधानमंत्री देश को कांग्रेस और भ्रष्टाचार मुक्त बनाकर रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...