भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंच चुके हैँ। थोड़ी देर में वे रैली में आए लोगों को संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के लिए भी कड़े इंतजाम किये गए हैँ। सुरक्षा इंतजामों को लेकर पुलिस प्रशासन समेत देशभर की एजेंसियां सक्रिय हो चुकी हैं। किसी भी आपातकालीन स्थिति से जूझने और प्रधानमंत्री को सुरक्षित रखने के लिए एक किलोमीटर के दायरे में 50 सेफ प्वाइंट्स बनाए गए हैं। रक्षा मंत्रायल की तरफ से एयरफोर्स के स्पेशल कमांडो की एक टीम शहर आई है।
पीएम मोदी कानपुर को देंगे ये बड़ी सौगातें- कानपुर को उत्तर प्रदेश का पावर हब बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कानपुर देहात के बारा खानचंदपुर में तैयार हो चुके जीआईएस (गैस इंसुलेटिड सबस्टेशन) का लोकार्पण करेंगे। पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) के इंजीनियरों ने लोकार्पण की तैयारी पूरी कर ली है। नया सब स्टेशन 765/400 केवी का होगा।
निरालानगर स्थित रेलवे ग्राउंड में रैली के दौरान नया सब स्टेशन जनता को समर्पित करेंगे। नए सब स्टेशन से बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी। यह सबस्टेशन उत्तरी ग्रिड के पूर्वी भाग से पश्चिमी भाग में बिजली के स्थानांतरण के लिए प्रवेशद्वार का काम करेगा।
460 करोड़ मंजूर- शहर की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए केंद्र सरकार पहले से ही आईपीडीएस आगे पढ़े

No comments:
Post a Comment