जब से नोटबंदी हुई आम जनता लाइन मे तो फेसबुकिए व व्हट्सअप धारी जो कथित अर्थशास्त्र के ज्ञाता है जिन्हे भले जिनका ज्ञान घर का अर्थ व्यवस्था संभालने का भी नही है ! रोज उपदेश पेलते है मेरे जेसे छोटे से पत्रकार कभी पीड़ा लिखने की कोसिश करता है तो झुंड के झुंड मे भक्त अपनी माला फिराने लगते है ! मे मानता हु देश में इन दिनों चीख-पुकार मची हुई है। जब भी देश में कुछ नया होता है तो लोग चीखते हैं और पूरा दम लगाकर चीखते हैं ज्यादा चीखने पर खुद का प्रेशर बन जाता है भले सुबह जुलाब बन्द होने की गोली लेनी पड़े मगर चुप नही रहते । इस बार चीखने की शुरुआत 8 नवंबर, 2016 को हुई थी। बड़े नोटों की बंदी ने देश के कुछ भले और ईमानदार लोगों के दिलों पर करारा आघात किया, जिससे वो एकदम से बिलबिला उठे। उनसे ज्यादा परेशान उनके संरक्षक और आका हो गए और सड़क से लेकर संसद तक उन्होंने जमकर चीख-पुकार मचानी शुरू कर दी। हालाँकि इस फैसले से उनका नेक दिल बहुत दुखा और उन्होंने काफी कष्ट और परेशानी महसूस की पर उन्होंने देश की जनता के कष्टों को ढाल बनाकर तलवारबाजी करनी शुरू कर दी। वैसे अगर देखा जाए तो उनका चीखना जायज भी है। देश की जनता का खून चूस-चूसकर ईमानदारी और मेहनत से जमा किया इतना ढेर सारा धन यूँ अचानक रद्दी हो जाए तो भला कोई चुप रह भी कैसे सकता है। इसलिए भुक्तभोगी चीख रहे हैं और इस चीख-पुकार से जनता को दिग्भ्रमित करते हुए अपने रद्दी हो चुके धन को फिर से धन की श्रेणी में लाने की भरपूर जुगत लगा रहे हैं। बैंक कर्मचारियों के रूप में अपने देश में एक नई ईमानदार कौम का उदय हुआ है और ईमानदारी में वो बाकी कौमों को तेजी से पीछे छोड़ने को तत्पर है। उनकी ईमानदारी देखनी हो तो बैंक के पिछले दरवाजे पर खड़े हो जाएँ। आपको बिना किसी विशेष परिश्रम के ही बैंककर्मियों के दिलों से झाँकती हुई विशेष ईमानदारी के दर्शन हो जाएँगे। साथ ही साथ दिख जाएँगे चीखते रहनेवाले वे भले और ईमानदार लोग भी। बैंक कर्मचारियों द्वारा चीखनेवाले भले मानवों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से गड्डियों का भोग लगाया जाता है, जिसे वे अपने सेवकों को प्रसाद के रूप में वितरित करके फिर से चीखना-चिल्लाना शुरू कर देते हैं। यह देख उनके चमचे भी प्रसाद को ठिकाने लगाकर अपने गुरुओं का समर्थन करते हुए उनका साथ देते हुए रेंकना शुरू कर देते हैं। जो चमचे चीखने में असमर्थ हैं और कलम तोड़ने में सिद्धहस्त हैं उन्हें आभासी दुनिया पर बिठा दिया जाता है और वो सभी निष्ठापूर्वक अपने आकाओं के समर्थन व नोटबंदी के विरोध में आभासी दुनिया पर चिल्लाना - मचाना आरंभ कर देते हैं तथा ये घोषित करने का पूरा प्रयास करते हैं कि पूरा देश उनके संग विरोध में चीख रहा है जबकि मामला कुछ और ही होता है। दरअसल पूरा देश उन सबकी चीख-पुकार सुनते हुए खिलखिलाकर हँस रहा होता है।......
उत्तम जैन ( विद्रोही )
Sunday, 18 December 2016
क्या चीख रही है जनता
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...
No comments:
Post a Comment