Friday, 23 December 2016

नोटबंदी से यूपी का विकास रुका : आजम

पा के वरिष्ठ नेता और नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी करके यूपी का विकास रोकने का काम किया है। लोगों की मेहनत की कमाई को रद्दी में बदल दिया है।उन्होंने प्रधानमंत्री को बादशाह के नाम से संबोधित करते हुए कहा कि जो खुद फकीर है वह दूसरों को क्या देगा। मगर देश के इस फकीर को ऐसे नहीं जाने देंगे, उसके झोले की तलाशी जरूर लेंगे। यह ऐसे लोग हैं जो गंगा-जमुना को भी धर्म से जोड़ते हैं।मुख्यमंत्री को मुबारकबाद देते हुए उन्होंने कहा कि आप यहां से लेकर दिल्ली तक का सफर तय करें। उन्होंने कहा कि नारायण दत्त तिवारी ने मुख्यमंत्री रहते हुए यूपी का बहुत विकास कराया था, लेकिन उस समय जनता ने उन्हें नकार दिया। मगर आज की जनता जागरूक है और विकास की जरूरत समझती है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...