Friday, 23 December 2016

राजद के आंदोलन की आंधी में उड़ जाएगी मोदी सरकार : लालू

पटना-राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि नोटबंदी के खिलाफ राजद के आंदोलन की आंधी में नरेन्द्र मोदी सरकार उड़ जाएगी। पटना में 28 दिसंबर को होने वाले धरने में वह खुद शामिल होंगे। उसके बाद राज्यभर में वह घूमेंगे भी। आंदोलन में आगे ममता बनर्जी, मुलायम सिंह यादव, अरविंद केजरीवाल के आलावा वामदलों के नेताओं को भी बुलाएंगे।पटना स्थित अपने आवास दस सर्कुलर रोड में गुरुवार को प्रेस से बात करते हुए प्रसाद ने कहा कि नोटबंदी टांय-टांय फिस्स हो गई। राहुल गांधी कांग्रेस के शीर्ष नेता हैं। वह झूठ नहीं बोल रहे। उन्होंने भूकंप तो ला ही दिया। नरेंद्र मोदी के खिलाफ जो भी आरोप लगाया है प्रमाण के साथ। यहां तक कि तारीख और समय भी बता दिया है। ऐसे में इसकी जांच जरूरी है। पीएम को खुद इसके बारे में बताना होगा। दूसरी कतार के नेताओं को लगाने से नहीं चलेगा।

आगे पढ़े  

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...