Friday, 23 December 2016

इस सरकारी योजना के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं 500-1000 के पुराने नोट!

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने गुरुवार को साफ़ कर दिया है कि 30 दिसंबर तक अपवंचना माफी योजना के तहत घोषित आय पर टैक्स भुगतान के लिए 500 और 1,000 रुपए के प्रतिबंधित नोटों का इस्तेमाल किया जा सकता है। सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई), 2016 के तहत ऐसी स्कीम चलाई हुई है जिसके तहत वो लोग जिनके पास काला धन है 50 प्रतिशत पैसा टैक्स के रूप में देकर खुद को अभी भी बचा सकते हैं। साथ ही उनकी कुल राशि का 25 प्रतिशत पैसा उन्हें बिना ब्याज वाली जमा योजना में चार साल के लिए देना होगा।वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘पीएमजीकेवाई के तहत कर, अधिभार, जुर्माने के भुगतान तथा जमा के लिए 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट का उपयोग किया जा सकता है’ ।पीएमजीकेवाई योजना 17 दिसंबर 2016 को खुली और लोग अघोषित आय के बारे में खुलासा 31 मार्च 2017 तक कर सकते हैं। बयान के अनुसार, योजना के तहत कर, अधिभार तथा जुर्माना का भुगतान चालान आईटीएनएस-287 के जरिए किया जाएगा और जमा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 2016 में की जानी है।सरकार ने आठ नवंबर को उच्च राशि के नोटों पर पाबंदी लगाने के बाद प्रतिबंधित मुद्रा बैंक खातों में 30 नवंबर तक जमा कराने की अनुमति दे दी। अघोषित आय का एक चौथाई हिस्सा नकद में पीएमजीके जमा योजना 2016 में जमा की जा सकती है। इस पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा। शेष 25 प्रतिशत राशि संबंधित व्यक्ति अपने बैंक खाते में रख सकता है। तीस दिसंबर के बाद कर के साथ-साथ जमा चैक या आरटीजीएस के जरिये करना होगा। वहीं, योजना के तहत कालाधन की घोषणा नहीं करने  .... आगे पढ़े 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...