Friday, 23 December 2016

इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरने वाले 67.54 लाख लोगों की पहचान

आयकर विभाग ने ऐसे 67.54 लाख संभावित रिटर्न फाइल नहीं करने वाले लोगों की पहचान की है जिन्होंने साल 2014-15 के दौरान उच्च मूल्य का लेन देन किया, लेकिन वित्त वर्ष 2015-16 के दौरान रिटर्न नहीं भरा। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। वित्त मंत्रालय ने बताया कि आयकर विभाग ने डेटा मिलान के पांचवें चक्र के बाद 57.54 लाख लोगों की पहचान की है जिन्होंने काफी उच्च लेनदेन किए हैं, लेकिन रिटर्न नहीं भरा है।रिर्टन नहीं भरने वालों की जानकारी आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर ‘कंपायलेंस माड्यूल’ में उपलब्ध है। यह जानकारी केवल उस पैनकर्ता को ही उपलब्ध होगी जिसका उसमें नाम है। इसे ई-फाइलिंग पोर्टल इनकमटैक्सइंडियाइफाइलिंग डॉट गॉव डॉट इन पर जाकर हासिल किया जा सकता है।बयान में कहा गया कि जिन पैन होल्डर्स के नाम इस सूची में है वे उसका इलेक्ट्रॉनिक रूप से जबाव दे सकते हैं और रिकार्ड के उद्देश्य से अपने जबाव की कॉपी भी सुरक्षित रख सकते हैं। इसमें आगे कहा गया कि सरकार ने सभी कर दाताओं से आग्रह किया है कि ..... 
आगे पढ़े 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...