Friday, 23 December 2016

उपराज्यपाल नजीब जंग के इस्तीफे के बाद केजरीवाल ने की मुलाकात, विपक्ष के निशाने पर

नजीब जंग के दिल्ली के उपराज्यपाल पद से अचानक इस्तीफे के बाद शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजनिवास जाकर उनसे मुलाकात की. इस बीच दिल्ली अगले लेफ्टिनेंट गवर्नर को लेकर चर्चा जोरों पर है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि 1969 बैच के आईएएस अधिकारी रहे अनिल बैजल को दिल्ली का अगला उपराज्यपाल बनाया जा सकता है.बैजल 2006 में शहरी विकास मंत्रालय के सचिव पद से रिटायर हुए थे. वह विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के कार्यकारिणी समिति के सदस्य रह चुके हैं. केंद्र सरकार इस संस्थान के कई सदस्यों को वरिष्ठ पदों पर नियुक्त करती रही है, जिनमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य सचिव नृपेंद्र मिश्र प्रमुख हैं. बैजल के अलावा दिल्ली के अगले एलजी के लिए दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी और पुदुच्चेरी की मौजूदा उपराज्यपाल किरन बेदी के नाम की भी सुगबुगाहट है.इससे पहले 22 दिसंबर को जंग के इस्तीफे की जब खबर आई उस वक्त सीएम केजरीवाल रांची में नोटबंदी के खिलाफ जनसभा को संबोधित कर रहे थे. केजरीवाल ने तब तुरंत ही जंग से बात की थी और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी थीं.
नजीब जंग के इस्तीफे से केजरीवाल हैरान, विपक्ष के निशाने पर BJP –देश की राजधानी दिल्ली के उपराज्यपाल पर पूरे देश और दुनिया की नजरें लगी रहती हैं. उसके हर कदम और फैसले पर खबरें बनती हैं. दिल्ली प्रांत के उपराज्यपाल बीते डेढ़ सालों से आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भिड़ंत की वजह से लगातार सुर्खियों में रहे. वे अपने इस पद से इस्तीफे के बाद फिर से खबरों में हैं. अभी उनका डेढ़ साल का कार्यकाल बाकी था.

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...