Wednesday, 21 December 2016

नोटबंदी पर चंद्रबाबू ने बदले सुर, ‘रोज फोड़ता हूं अपना सिर, फिर भी…’

नोटबंदी का समर्थन करने वाली भाजपा की सहयोगी पार्टी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अब कहा है कि 40 से अधिक दिन बीत जाने के बावजूद नोटबंदी से उत्पन्न समस्या का समाधान अब भी नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण हो रही परेशानियों को कम करने के बारे में मैं रोजाना दो घंटे समय देता हूं। लेकिन हम इस समस्या का समाधान ढूंढने में असफल हैं।
‘नहीं दिख रहा नोटबंदी का हल’ – चंद्रबाबू ने विजयवाड़ा में अपनी पार्टी के सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों और अन्य नेताओं के एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमने नोटबंदी की कामना नहीं की थी, लेकिन यह हुआ। नोटबंदी के 40 दिनों से अधिक बीत जाने के बाद भी ढेर सारी परेशानियां हैं, लेकिन अभी भी हल नहीं दिख रहा है।’ बता दें कि चंद्रबाबू नायडू नोटबंदी पर गौर करने के लिए बनी 13-सदस्यीय केंद्रीय समिति के प्रमुख भी हैं। ... आगे पढ़े 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...