सूरत. देश में नोटबंदी का प्रभाव शादियों पर भी पड़ा है। कई जगह शादियों में आई अड़चनों के को दूर करने के लिए लोगों ने अलग ही तोड़ निकाल लिए। इसी तरह गुजरात में एक अनोखा ‘निकाह’ देखने को मिला। सूरत में शनिवार रात संपन्न हुई इस शादी को ‘कैशलेस निकाह’ का नाम दिया जा रहा है। इस निकाह में मेहमानों ने चेक, डेबिट, क्रेडिट कार्ड के जरिए तोहफे दिए व धन का लेन-देन किया।
इस कैशलेस निकाह की खासियत यह रही कि कार्यक्रम के आयोजन में नोटबंदी से होने वाली उलझनों का खास ध्यान रखा गया था। जो भी मेहमान इस निकाह में शामिल हुए, उनके पास डेबिट, क्रेडिट, चेक से तोहफे देने का विकल्प मौजूद था। चेकों के अलावा कुछ लोगों ने अपने डेबिट, क्रेडिट कार्ड से धन-दान भी किया। सूरत में हुए इस निकाह में मेहमानों ने दूल्हा-दुल्हन को क्रेडिट-डेबिट कार्ड के जरिए शगुन दिया और नोटबंदी की समस्या का तोड़ निकाला।

No comments:
Post a Comment