टीम इंडिया के लिए साल 2016 बहुत खास रहा है। टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो टीम इंडिया 18 टेस्ट मैचों से अजेय है, हालांकि कप्तान विराट कोहली का मानना है कि टीम ने जो लक्ष्य तय किए हैं यह उसका थोड़ा भी नहीं है और बड़ी उपलब्धियों की अभी केवल नींव रखी गई है।उन्होंने कहा, ‘इस शानदार साल और शानदार सीजन का हिस्सा होना खासकर उस टीम के साथ जो कि बदलाव के दौर से गुजर रही है, उस पर हम सच में गर्व कर सकते हैं। लेकिन अभी हमारे लिए सालों तक इस तरह के प्रदर्शन के लिए केवल नींव रखी गई है। यह अभी केवल शुरुआत है। हम जो हासिल करना चाहते हैं यह उसका थोड़ा हिस्सा भी नहीं है। हम समझते हैं कि हम कहां जाना चाहते हैं और उम्मीद है कि खिलाड़ी इस तरह का प्रयास जारी रखेंगे और टीम को वहां पहुंचाएंगे जहां वह जाना चाहती है।’कोहली से पूछा गया कि क्या इस टीम को विराट की टीम इंडिया कहा जा सकता है, उन्होंने कहा, ‘मैं यह नहीं कह सकता। मैं ऐसे कैसे कह सकता हूं।’ इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में टीम के प्रदर्शन के बारे में कोहली ने कहा कि उनकी टीम ने लगभग खेल के हर फील्ड में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, ‘मैं इसे पूरा प्रदर्शन कहूंगा। तब से जबकि पहले मैच में हम दबाव में थे और उसके बाद हमने अगले चारों मैच जीते। हमने चार टॉस गंवाए जिनमें राजकोट भी शामिल था लेकिन इनमें से तीन मैचों में हमने जीत दर्ज की। एक कप्तान के तौर पर मुझे लगता है कि यह हमारे लिए ये कम्प्लीट सीरीज रही। हर मौके पर सबने योगदान दिया। खासकर लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों का योगदान इस सीरीज में मेरे लिए काफी मायने रखता है।’कोहली ने कहा कि क्रिकेट की गुणवत्ता, सुविधाएं और आधारभूत ढांचे में सुधार बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘सुविधाओं में सुधार होना चाहिए। क्रिकेटर पेशेवर बन गए हैं। उनकी मानसिकता अच्छी बन गई है। आप देख लीजिए कि जो भी टीम में आता है उसे पता होता कि टीम में फिटनेस, प्रदर्शन और मानसिकता के लिए कुछ खास मानदंड हैं। हम चाहते हैं कि जब भी खिलाड़ी टीम इंडिया से जुड़े तो वह मैच के लिए तैयार रहे। आप केवल यह सीखने के लिए कि क्या करना है, एक साल इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं बिता सकते हो। ऐसे में आप काफी समय गंवाते हो।’कोहली ने कहा, ‘कई खिलाड़ी दबाव नहीं झेल सकते। लेकिन अगर आप तैयार हो। .. आगे पढ़े
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...

No comments:
Post a Comment