Sunday, 25 December 2016

अब चैक बाउंस हुआ तो मिलेगी सख्त सजा, नया कानून ला रही सरकार

कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के इरादे से सरकार कुछ नए नियम ला रही है। चेक लेनदेन को और अधिक विश्वसनीय बनाने के लिए सरकार चेक बाउंस होने के मामलों में सजा को और सख्त कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, व्यापारियों के संगठनों ने सरकार को सुझाव दिया है कि चेक बाउंस होने की स्थिति में कड़ी सजा का प्रावधान करें।  बजट निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से पहले वित्त मंत्रालय के बड़े अधिकारियों से व्यापार संगठन के लोग मुलाकात कर रहे हैं।दरअसल, चेक बाउंस होने के डर के कारण व्यवसायी ग्राहकों से चैक से भुगतान स्वीकार करने से बचते हैं। इसे देखते हुए व्यापारियों का सुझाव है कि चेक बाउंस के मामलों से बचने के लिए इससे संबंधित कानून में और अधिक सख्त सजा का प्रावधान किया जाए। व्यापारी वर्ग को बीजेपी का परंपरागत वोटर माना जाता है, जो नोटबंदी के कारण बुरा प्रभाव झेल रहा है। सूत्र के मुताबिक, व्यापार संगठनों ने वित्त मंत्रालय को सुझाव दिया है कि चेक बाउंस के दोष में सजा के तौर पर जारीकर्ता को एक महीने के अंदर ही जेल भेजा जाना चाहिए। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि सरकार इस सुझाव पर विचार कर रही है या नहीं लेकिन सूत्रों का कहना है कि, सरकार चेक बाउंस के मामलों में दी जाने वाली सजा सख्त कर सकती है। इसके लिए संसद के बजट सत्र में एक विधेयक भी पेश किया जा सकता है। इसे उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनावों में व्यापारियों को लुभाने वाला एक कदम भी माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...