Saturday, 24 December 2016

500 नक्सलियों ने 50 ट्रक फूंके, माओवादियों ने जमकर मचाया उत्पात

रायपुर. गढ़चिरौली एरिया में गुरुवार को माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाया। रात को तकरीबन 500 नक्सली एटापल्ली डिविजन की सुरजागढ़ पहाड़ी से लगी आयरन ओर की खदान पर पहुंचे। यहां उन्होंने 50 ट्रकाें को आग के हवाले कर दिया।वहीं मजदूरों और चालकों को काम न करने की धमकी भी दी। दूसरी तरफ खड़गांव इलाके में गुरुवार देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग हो गई। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल के रास्ते माअोवादी भाग निकले। इसके बाद सर्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी ने मौके से पिट्‌ठू, बैनर-पोस्टर, गोलियां आदि बरामद की। वनांचल में पुलिस लगातार सर्चिंग कर रही है। इसी सप्ताह जिले में तीन मुठभेड़ हो चुकी है। उसमें माओवादियों का काफी नुकसान हुआ है। वहीं गुरुवार को हुई फायरिंग के बाद मौकेे पर खून के धब्बे भी मिले हैं, जिससे माओवादियों को गोली लगने की आशंका भी जताई जा रही है।
पोजिशन ली और गोली चलाई- पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार ई-30 पार्टी गुरुवार को खड़गांव के जंगल में सर्चिंग के लिए निकली। रात तकरीबन 10 बजे टीम कोपेनकड़का के जंगलों में पहुंची ही थी कि माओवादियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी पोजिशन ली और गोली चलाई। बताया गया कि दोनों ही ओर से तकरीबन आधे घंटे तक गोलीबारी हुई। उसके बाद माओवादी भाग गए। इस दौरान 18 से 20 नक्सली थे। बताया गया कि नक्सली यहां कैंप करने की तैयारी में थे। लेकिन लोकेशन मिलने के बाद पुलिस पार्टी वहां पहुंच गई और माओवादी गोलीबारी कर वहां से निकल गए।
पल्लेमाड़ी खदानों के विरोध वाले बैनर मिले- नक्सली शुरू से ही पल्लेमाड़ी में संचालित गोदावरी और शारदा माइंस की खिलाफत में है। उसे लेकर उन्होंने बैनर-पोस्टर भी बनाए थे। उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया गया कि बैनर में माओवादियों ने खदानों को बंद करने की बात लिखी है। वहीं वनांचल की जमीन पर आदिवासियों का हक होना बताया है। इससे पहले भी इस तरह के पोस्टर वनांचल में चस्पा मिले थे। इधर पुलिस ने माओवादियों की मौजूदगी को देखते हुए सर्चिंग तेज कर दी है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...