कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक रैली को संबोधित किया. राहुल गांधी ने यहां पीएम मोदी को निशाना बनाते हुए कहा कि नोटबंदी गरीबों, किसानों और मिडिल क्लास के लोगों के खिलाफ है. राहुल ने कहा कि मोदीजी ने देश को अमीर और गरीब दो हिस्सों में बांटने का काम किया है. एक तरफ 1 प्रतिशत अमीर और दूसरी तरफ 99 प्रतिशत गरीब है.राहुल ने कहा कि मोदीजी ने हिमाचल प्रदेश की टोपी उतार दी है. नोटबंदी से बागवानी, कृषि और पर्यटन को भारी नुकसान पहुंचा है. मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार है, वहां आदिवासियों से जमीन छिन ली गई. राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान में सिर्फ 6 प्रतिशत काला धन कैश के रूप में है, बाकी 94 प्रतिशत काला धन रियल एस्टेट, सोना और विदेश बैंकों में है. स्विस बैंक की दी हुई लिस्ट संसद में क्यों नहीं रखी गई.राहुल ने कहा कि नोट का कोई रंग नहीं होता. एक तरफ ईमानदारी तो दूसरी तरफ बेईमान लोग है. अगर नोट बेईमान के हाथ में गया तो वो जादू से काला हो जाता है. जब मैं सवाल पूछ रहा हूं तो मोदीजी मेरा मजाक उड़ा रहे हैं. जितना भी मजाक उड़ाना है उड़ा दीजिए पर जवाब दे दीजिए. राहुल ने कहा कि लाइन में लगे लोगों को बीजेपी ने लड्डू दिए. लोगों को 3 रुपये का लड्डू और माल्या को 1200 करोड़ का लड्डू खिलाया.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...

No comments:
Post a Comment