नोटबंदी और डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा दिए जाने के सरकार के फैसले के बाद से ही इस क्षेत्र में लोगों के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं खुल गई हैं। आप भी बैंकों के साथ मिलकर कई ऐसे बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं जो आपको घर बैठे 30 से 50 हज़ार तक की कमाई करा सकते हैं। ये मौका है अपना खुद का ‘मिनी बैंक’ जो आपको बढ़िया कमाई करा सकता है। इन मिनी बैंक के जरिए आप शहर से लेकर गांवों में भी लोगों को बैंकिंग सर्विस मुहैया कराने का काम कर सकते हैं। मिनी बैंक खोलने के लिए सरकार भी आपको जनधन योजना के तहत मौका दे रही है। आपको ऐसा बैंक खोलने के लिए बैंक भी एक निश्चित सैलेरी ऑफ़र कर रहे हैं। हालांकि बैंकों से मिल रही रकम ज्यादा नहीं है लेकिन ट्रांजेक्शन के जरिए आप हर महीने बढ़िया कमाई कर सकते हैं।
क्या-क्या सर्विस देते हैं मिनी बैंक….असल में बैंक इस बिजनेस के लिए आपको बैंक मित्र की प्रोफाइल देता है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत सभी बैंक ज्यादा से ज्यादा कस्टमर बनाने के लिए बैंक मित्र की नियुक्ति कर रहे हैं। ऐसे आप खुद बैंक मित्र बन सकते हैं या सिर्फ एक कस्टमर सर्विस प्वाइंट भी खोल सकते हैं। इस प्वाइंट के जरिए कई बैंक मित्र भी कम काम कर सकते हैं। कस्टमर सर्विस प्वाइंट के जरिए बैंक मित्र ये सब सर्विसेज देते हैं:
1. सेविंग बैंक अकाउंट खोलना
2. आरडी और एफडी अकाउंट
3. कैश डिपॉजिट और विदड्रॉल सर्विस
4. ओवरड्रॉफ्ट सर्विस
5. किसान क्रेडिट इश्यू करना
6. इन्श्योरेंस प्रोडक्ट और म्युचुअल फंड प्रोडक्ट की बिक्री
7. पेंशन अकाउंट
2. आरडी और एफडी अकाउंट
3. कैश डिपॉजिट और विदड्रॉल सर्विस
4. ओवरड्रॉफ्ट सर्विस
5. किसान क्रेडिट इश्यू करना
6. इन्श्योरेंस प्रोडक्ट और म्युचुअल फंड प्रोडक्ट की बिक्री
7. पेंशन अकाउंट
मिनी बैंक खोल कर आप दो तरह से कमाई कर सकते हैं। एक तो यह है कि जिस बैंक से आप जुड़ेंगे उस बैंक से आपको एक फिक्स सैलरी मिलेगी। इसके बाद आपके जरिए जो भी बैंकिंग सर्विसेज कस्टमर को दी जाएगी, उस पर भी आपको कमीशन मिलेगा। ऐसे में आप आसानी से हर महीने 30 हजार रुपए कमा सकते हैं। फिक्स्ड सैलेरी से ज्यादा आपकी कमाई ट्रांजेक्शन के आधार पर होगी।
ऐसे भी होगी कमाई- बैंक मित्र बनने पर आपको बैंकों के तरफ से एक फिक्स सैलरी मिलेगी। जिसके तहत ज्यादातर बैंक 5000 रुपए महीने का वेतन देते हैं। इसके अलावा बैंक अकाउंट खोलने से लेकर हर ट्रांजैक्शन पर आपको कमीशन मिलेगा।
जो भी व्यक्ति कस्टमर सर्विस प्वाइंट खोलना चाहता है, या वह बैंक मित्र बनना चाहता है, तो उसे बैंक से डायरेक्ट कॉन्टैक्ट करना होगा। इसके तहत पब्लिक सेक्टर बैंक के साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर के साथ आप जुड़ सकेंगे।
ऐसे खोलें कस्टमर सर्विस प्वाइंट .. आगे पढ़े

No comments:
Post a Comment