कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मांग की कि जब तक भ्रष्टाचार के आरोपों से पीएम का नाम बरी नहीं हो जाता, उन्हें पद त्याग देना चाहिए। केजरीवाल ने यह भी मांग की कि आरोपों की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी वाली समिति द्वारा कराई जाए। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, सुप्रीम कोर्ट को मामले का स्वत:संज्ञान लेना चाहिए। राहुल के आरोपों पर कांग्रेस, वाम व अन्य विपक्षी दलों ने व्यापक जांच कराने की मांग की है। राहुल ने आरोप लगाया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान मोदी ने सहारा से पैसे लिए थे।
पीएम के खिलाफ लगे आरोप बेहद गंभीर: येचुरी
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री पर निजी राजनीतिक भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं जबकि वह अपनी चिरपरिचित पाखंडपूर्ण शैली में काले धन और भ्रष्टाचार से लड़ने पर उपदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा, सहारा डायरियां एवं मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन पर लगे आरोप बहुत गंभीर हैं तथा उनकी जांच होनी चाहिए।
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इन आरोपों की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, टीएमसी ने पहली बार इस मुद्दे को 2014 में उठाया था और इसकी समुचित जांच होनी चाहिए। यदि आवश्यक हो तो सीबीआई को मामले की जांच करनी चाहिए ताकि सत्य सामने आ सके।
बीजेपी का पलटवार, गंगा की तरह पवित्र हैं पीएम ..... आगे पढ़े

No comments:
Post a Comment