Wednesday, 2 November 2016

सीमा पर बिगड़े हालात, सेना प्रमुख के साथ उरी का दौरा करेंगे पर्रिकर

जम्मू और कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान की ओर से बार-बार संघर्ष विराम के उल्लंघन से सीमावर्ती इलाकों में हालात ठीक नहीं हैं। पाक गोलिबारी में अब तक आठ भारतीयों की मौत हो गई है। जवाबी कार्रवाई में पाक के दो सैनिक मारे गए हैं और 14 चौकियां नष्ट हो गई हैं। इस बीच खबर है कि रक्षा मंत्री सेना प्रमुख के साथ उरी का दौरा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, उरी हमले के जवाब में सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक के बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर बुधवार को पहली बार सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग के साथ उरी का दौरा करेंगे।वे दोनों ही पाक की ओर से एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हो रही गोलीबारी के बाद पैदा हुए हालात की समीक्षा करेंगे। वे दोनों कई चौकियों का जायजा भी लेंगे।
कल राजनाथ ने की थी उच्चस्तरीय बैठक- सीमा पर बढ़ते तनाव और पाक के लगातार संघर्ष विराम के उल्लंघन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक में स्थिति की समीक्षा की। बैठक में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने गृह मंत्री और रक्षा मंत्री को नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाक को जवाब देने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।
जवाबी कार्रवाई में पाक की 14 चौकियां तबाह, दो सैनिक ढेर – पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा। मंगलवार को उसने आम नागरिकों को निशाना बनाते हुए जम्मू-कश्मीर के सांबा और राजौरी जिले से सटे गांवों में दिन भर गोलीबारी की और मोर्टार दागे। इसमें 2 बच्चों और 4 महिलाओं समेत आठ नागरिकों की मौत हो गई जबकि एक साल के मासूम समेत 22 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
दो दशक में यह पहला मौका है जब एक दिन में इतने ज्यादा नागरिक मारे गए हैं। पाकिस्तान ...... आगे पढ़े 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...