आम आदमी पार्टी के 27 और विधायक मुसीबत में पड़ गए हैं। AAP के इन 27 विधायकों पर लाभ के पद पर होने का आरोप है।
नई दिल्ली – लाभ के पद मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (AAP) के 21 विधायकों पर सदस्यता खत्म होने की आशंका के बीच पार्टी के 27 और विधायक अब मुसीबत में पड़ गए हैं। AAP के इन 27 विधायकों पर लाभ के पद पर होने का आरोप है। इस बाबत शिकायत जून में चुनाव चुनाव आयोग से की गई थी। अब इस पर कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ते हुए चुनाव आयोग ने 27 विधायकों को नोटिस जारी कर 11 नवंबर तक जवाब मांगा है। इतना ही नहीं, चुनाव आयोग इस मामले को पहले ही राष्ट्रपति के पास भेज चुका है।अब सबकी निगाहें राष्ट्रपति भवन पर लग गई हैं। यह मामला संसदीय सचिव के 21 पदों से अलग है, जिनकी सुनवाई चुनाव आयोग में चल रही है।
दिल्ली के लॉ स्टुडेंट विभोर आनंद ने चुनाव आयोग में शिकायत दी है। इसमें आरोप लगाया है कि 27 आप विधायक रोगी कल्याण समिति में अध्यक्ष के पद पर होने के नाते लाभ के पद पर हैं। ऐसे में नियमों के तहत इन 27 आप विधायकों की विधानसभा से सदस्यता रद की जाए। विभोर आनंद ने अपनी शिकायत में यह तर्क दिया है कि रोगी कल्याण समिति में विधायक सदस्य के तौर पर शामिल हो सकता है, लेकिन अध्यक्ष के पद पर नहीं। ऐसे में यह लाभ का पद है। यहां पर याद दिला दें कि रोगी कल्याण समिति एक तरह की सोसाइटी या एनजीओ है जो अस्पताल के प्रबंधन का काम देखती है। इसमें इलाके के विधायक, सांसद, प्रशानिक अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी शामिल होते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इन 27 विधायकों में 10 विधायक ऐसे हैं जो पहले से संसदीय सचिव बनाए जाने पर लाभ के पद के आरोप में विधायकी जाने का खतरा झेल रहे हैं और चुनाव आयोग इनकी सुनवाई कर रहा है।
ये हैं 27 विधायक ...... आगे पढ़े

No comments:
Post a Comment