Wednesday, 2 November 2016

दिल्ली: शहादरा में चार मंजिला इमारत में लगी आग, तीन लोगों की मौत


दिल्ली- शहादरा के मोहन पार्क इलाके में बुधवार सुबह चार मंजिला एक इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि शहादरा के मोहन पार्क में स्थित एक चार मंजिला इमारत की पार्किंग में ई-रिक्शा खडे होते थे। मंगलवार रात को भी जब ये ई रिक्शा खड़े हुए तो उनको चार्जिंग पर लगाया गया। इस दौरान रात में शॉट सर्किट हुआ और पार्किंग में खड़े 10 से 12 ई-रिक्शा में आग लग गई। यह आग देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई।मोहन पार्क के जिस इमारत में आग लगी है उसमें आठ फ्लैट हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि इन आठ फ्लैट में करीब 25 से 30 लोग रहते थे। चश्मदीद ज्योति ने बताया कि जब वह रात को घूमकर घर लौट रही थी तो उसे कुछ बदबू तो आ रही थी लेकिन उसने सोचा जो ई-रिक्शा चार्ज हो रहे होंगे ये उनकी बदबू होगी। इसके बाद वह घर में जाकर सो गए। रात को घर की घंटी बजी तो वह जान बचाकर भागे और किसी तरह से अपनी जान बचाई।
चश्मदीद घनश्याम ने बताया कि रात को धमाकों की अवाज आई और इसके बाद किसी तरह से इमारत से निकलकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी वहां पर अवैध रूप से ई-रिक्शा की चार्जिंग हो रही थी। यहां घरेलू बिजली मीटर पर ई-रिक्शा को चार्जिंग पर लगाया जाता था।इतना नहीं मोहन पार्क के लोगों का आरोप है कि घटना की जानकारी दमकल विभाग को समय से दे दी गई थह लेकिन शहादरा की दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंची। बल्कि दूसरी जगह से दमकल की गाड़ियां यहां ...... आगे पढ़े 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...