Sunday, 23 October 2016

PM मोदी का सैनिकों को दिवाली तोहफा, शुरु की अनोखी कैंपेन

सीमा पर जबरदस्त तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक अभियान शुरू किया है, जिसके जरिए लोग देश की सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात जवानों को दिवाली पर अपनी शुभकामनाएं और संदेश भेज सकते हैं और उनका मनोबल बढ़ा सकते हैं। लोग नरेंद्र मोदी ऐप पर, माईजीओवी़इन के जरिए हैशटैग ‘संदेश2सोल्जर्स’ अभियान के तहत और आकाशवाणी के माध्यम से अपने संदेश भेज सकते हैं। दूरदर्शन भी सेना के प्रति लोगों की भावनाओं को साक्षा करने के लिए कार्यक्रम शुरू करेगा।
अभियान का नेतत्व कर रहे प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट कर कहा, मैं अपना हैशटैग ‘संदेश2सोल्जर्स ‘भेजता हूं। आप भी ऐसा कर सकते हैं। आपकी शुभकामनाएं निश्चित रूप से हमारे जवानों को बेहद खुशी पहुंचाएंगी। उन्होंने टवीट किया, इस दिवाली आईए अपनी बहादुर सेना को याद करें जो निरंतर हमारे देश की रक्षा करते हैं। जय हिंद। प्रधानमंत्री ने कहा, जब सवा करोड़ लोग जवानों के साथ खड़े होंगे तो उनकी ताकत सवा करोड़ बार बढ़ेगी।
अभियान के तहत प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए एक विशेष वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह लोगों से बहादुर सैन्यकर्मियों को अपने संदेश भेजने की अपील करते दिख रहे हैं। पीएमओ ने एक विज्ञप्ति में बताया कि वीडियो पोस्ट किए जाने के घंटे भर के अंदर टिवटर और फेसबुक जैसे मंचों पर लोगों में इस वीडियो को लेकर जबरदस्त रूचि देखने को मिली।
प्रधानमंत्री के नेतत्व वाले अभियान के जरिए हमारी सेना के लिए असीम सम्मान और श्रद्धा रखने वाले राष्ट्र को इस त्योहारी मौसम में अभिव्यक्ति का एक मंच मिलेगा। नरेंद्र मोदी ऐप पर एक विशेष मॉडयूल शुरू किया गया है जिसमें लोग सेना को अपनी शुभकामनाएं और हाथ से लिखे संदेशों को भेज सकते हैं।
संदेश2सोल्जर्स अभियान से लोगों और सेना के बीच संवाद बढ़ने की उम्मीद है। यह अभियान पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में आतंकवादी लॉन्च पैड पर भारतीय सेना के लक्षित हमले और सीमा पर बढ़ते तनाव की पष्ठभूमि में सामने आया है।
इस महीने की शुरूआत में भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जवानों के ..... 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...