Sunday, 23 October 2016

टूट जाएगी सपा? सीएम अखिलेश ने चाचा शिवपाल को फिर किया बर्खास्त, अब मुलायम के कदम का इंतजार

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में जारी झगड़े के बीच अब पार्टी के टूटने की आशंका जोर पकड़ती दिख रही है. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव और उनके करीब तीन मंत्रियों को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया है, तो वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल ने अखिलेश को खुल कर समर्थन कर रहे रामगोपाल यादव को पार्टी से छह वर्षों के लिए बर्खास्त कर दिया.
राजभवन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सिफारिश पर मंत्री शिवपाल सिंह यादव, नारद राय, ओम प्रकाश सिंह तथा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सैयदा शादाब फातिमा को पद से बर्खास्त कर दिया है. बयान के अनुसार इन चारों मंत्रियों को पदमुक्त करने संबंधी फाइल राज्यपाल के अनुमोदन के लिए आज ही राजभवन को प्राप्त हुई.
अखिलेश ने शिवपाल और अपने बीच जारी जंग को नया रूप देते हुए यह कदम ऐसे वक्त उठाया है, जब सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव सोमवार को पार्टी विधायकों, मंत्रियों और विधान परिषद सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं. ऐसे में सभी की नजरें इस बैठक के बाद मुलायम के फैसले पर होगी.
हालांकि अखिलेश यादव ने टूट की खबरों को खारिज करते हुए कहा, मैं पार्टी नहीं तोड़ रहा हूं, लेकिन जो कोई भी अमर सिंह के साथ है, उनके खिलाफ कार्रवाई करूंगा.’ अखिलेश ने साथ ही कहा, ‘मुलायम सिंह यादव जी से मेरी कोई नाराजगी नहीं है. मैं पूरे जीवन उनकी सेवा करूंगा. मैं 3 नंवबर को चुनाव प्रचार के लिए रथयात्रा निकाल रहा हूं और 5 नंवबर को समाजवादी पार्टी की रजत जयंत कार्यक्रम में भी जाऊंगा.’
वहीं अखिलेश के करीबी माने जाने वाले एक विधायक ने मुख्यमंत्री का हवाला देते हुए कहा, ‘अमर सिंह का कोई भी करीबी इस सरकार में नहीं रहेगा और अगर किसी ने मेरे परिवार में दरार ..... 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...