उदयपुर में एमबी के आईसीयू में कराह रही है फूल-सी नाजुक बच्ची, न दर्द थम रहा, न मां के आंसू
नाथद्वारा-(राखी पालीवाल) यहां मंगलवार आधी रात नशे में धुत्त एक युवक दादी के पास सो रही दाे साल की मासूम को उठाकर ले गया और रेप किया। घटना से पहले आरोपी ने महिला के पास ही सोई विक्टिम की चार साल की बुआ से रेप की कोशिश की, पर सफल नहीं होने पर उसे चाकू दिखाकर वापस सुला दिया। बाद में मासूम को उठाकर दुकान की छत पर ले गया और मुंह में बुरी तरह कपड़ा ठूंसकर रेप किया।
तीन घंटे तक हुआ बच्ची का ऑपरेशन, बच्ची की हालत नाजुक… युवक की इस हैवानियत से बच्ची बुरी तरह लहूलुहान हो गई। उसका एमबी हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने तीन घंटे तक ऑपरेशन किया। हालांकि, अभी उसकी जान बच गई है, पर हालत नाजुक है। उसे ब्लड भी चढ़ाना पड़ा। वह अभी आईसीयू में है। बॉडी के नाजुक अंग बुरी तरह फट जाने से काफी खून बह गया। पुलिस ने रेप के आरोप में नाथद्वारा बस स्टैंड पर चाय की दुकान लगाने वाले विशाल (25) पुत्र दिलीप जैन को अरेस्ट किया है। घटना एलआईसी कार्यालय के पीछे दुकान की छत पर रात बारह बजे हुई।

No comments:
Post a Comment