Thursday, 27 October 2016

सीएम अखिलेश नहीं, मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश के साथः अमर सिंह


नई दिल्ली-समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान के बीच अाज अमर सिंह ने अपने ऊपर लग रहें अारोपों की सफाई दी। उन्होंने कहा कि जब अखिलेश ने शिवपाल यादव को राज्य में पार्टी अध्यक्ष के पद से हटा दिया था तब भी मुझे ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।
मैंने आशु मलिक से कभी बात नहीं की। मेरा उनसे कोई लेना-देना नहीं है। इसके साथ ही अमर सिंह ने कहा कि यदि मेरी बलि से समस्या का समाधान होता है तो मेरी बलि कर दें। उन्होंने कहा मैं सीएम अखिलेश के साथ भले न रहूं लेकिन मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश के साथ अवश्य हूं।
उन्होंने कहा कि मेरी राहुल गांधी से मुलाकात हो जाती है लेकिन अखिलेश से नहीं हो पाती। अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश की शादी के लिए उनका परिवार विरोध कर रहा था लेकिन मैं उनके साथ खड़ा था।रामगोपाल यादव के मुद्दे पर अमर सिंह ने कहा कि मैंने उन्हें कभी नपुंसक नहीं कहा था। मैंने उन्हें बालगोपाल जरुर कहा था, लेकिन गाली नहीं दिया। उन्होंने कहा कि नेताजी ने कह दिया सब ठीक है तो मेरे बोलने का मतलब ही नहीं है, वह अखिलेश के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के भी पिता हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव मे कहा कि मुझे मंत्री का पद नहीं चाहिए, मुझे .....

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...