सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अन्तरराष्ट्रीय परमाणु करार समझौते को लेकर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को ब्लैकमेल किया था। इसमें बिचौलिए की भूमिका में अमर सिंह थे। उन्होंने कहा कि परमाणु करार पर मुलायम सरकार के साथ नहीं थे। आय से अधिक सम्मत्ति में सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस ने उन्हें ब्लैकमेल किया था।
शुक्ल गुरुवार को सुलतानपुर में थे। शहर में स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अमर सिंह का मुलायम सिंह यादव पर यह बड़ा एहसान है। मुलायम के आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में वादी विश्वनाथ चतुर्वेदी को उस समय के कानून मंत्री कपिल सिब्बल के साथ मीटिंग भी कराई थी। सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुलायम पहले अपने परिवार में गठबंधन करे लें फिर महागठबंधन की चिंता करें। सपाइयों के भ्रष्टाचार और गुंडई से जनाक्रोश है। दूसरी तरफ यह जगजाहिर है बसपा प्रमुख रुपया लेकर टिकट बेचतीं हैं। कांग्रेस ठाठ से खाट पर आ चुकी है।
यूपी विधानसभा चुनाव बाद टाट पर आ जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे में यूपी में .....

No comments:
Post a Comment