सूरत।गोडादरा क्षेत्र में चार बदमाशों ने एक लाख रुपए की रंगदारी वसूलने के लिए एक कपड़ा व्यापारी का अपहरण कर लिया और उसे एक मकान की छत पर ले गए। उसे रुपए की मांग को लेकर प्रताडि़त किया गया तथा डराने के लिए उसके पैर से कुछ दूर तमंचे से एक चक्र गोली चलाई। पुलिस के मुताबिक गोडादरा आसपास में धीरजनगर-2 सोसायटी निवासी कपड़ा व्यापारी मुकेश हरजी प्रजापति (21) बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे घर के निकट किरानेे की दुकान पर दूध लेने गया था। वहां चेतन फाडू नाम के युवक ने उससे कहा कि तुझे सन्नी भाई बुला रहे हैं। वह उसके साथ निकट की नीलकंठ सोसायटी में गया। वहां मौजूद सन्नी, करण उर्फ मजनू और रोहित ने कहा कि हमें एक लाख रुपए की जरूरत है, तुझे रुपए का इंतजाम करना होगा, अगर रुपए नहीं दिए तो तुझे ंिजंदा नहीं छोड़ेंगे। मुकेश ने इनकार किया तो चारों ने उसे दबोच लिया और तमंचा दिखा कर मोटर साइकिल पर बिठाया। वह उसे नीलकंठ सोसायटी के एक बंद मकान की छत पर ले गए और उसके साथ मारपीट कर रुपए मांगे। उसे डराने के लिए उन्होंने देसी तमंचे से उसके पैर से कुछ दूर एक चक्र गोली भी चलाई। उसे डंडे और सरिए से पीटा गया।
उसे एक मोबाइल देकर रुपए मंगवाने के लिए कहा गया। मुकेश ने अपने मित्र संदीप से फोन पर बात की। संदीप ने सोसायटी में पूछताछ की तो उसे मुकेश की लोकेशन के बारे में पता चल गया। माजरा समझ कर .......
No comments:
Post a Comment