सूरत।सूरत शहर के अग्रणियों ने उरी में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के भरण-पोषण का जिम्मा उठाया है। पी.पी.सवाणी ग्रुप और संवेदना एक सुरक्षित परिवार ग्रुप के सदस्यों ने घर-घर जाकर शहीद परिवारों से मुलाकात की और उनके भरण-पोषण का जिम्मा लिया। साथ ही बच्चों की स्कूल फीस और उनकी बेटियों की शादी का खर्च उठाने का वचन दिया।
उरी में आतंकी हमले में 19 जवान शहीद हो गए थे। संवेदना एक सुरक्षित परिवार के घनश्याम गजेरा और पी.पी.सवाणी ग्रुप के महेश सवाणी ने मिलकर उरी के शहीदों के लिए मितुल फार्म हाउस में वतन के रखवाले नाम से लोक डायरे का आयोजन किया था। इसमें 50 हजार से अधिक लोग उपस्थित थे।
गुजरात में इस आयोजन को टीवी पर लाइव भी दिखाया गया। डायरे में शहर के उद्योगतपितों ने दो करोड़ रुपए से अधिक की राशि दान की। लाइव शो देखकर राज्यभर के उद्योगपतियों और मध्यमवर्गीय लोगों ने भी दिल खोलकर दान दिया। डायरे से पहले महेश सवाणी ने शहीद परिवार के बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने की घोषणा की थी।
पिछले शुक्रवार ग्रुप के सदस्य शहीद परिवारों से मिलने सूरत से रवाना हुए। टीम बनाकर ग्रुप के लोगों ने राजस्थान, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर के साथ अन्य राज्यों में बसे शहीदों के परिजनों से मुलाकात की। ग्रुप के लोग बच्चों के स्कूल गए और वहां उनकी फीस भरने के वचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इन परिवारों के लिए 24 दिसम्बर को शहर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें शहीदों के परिवारों को अनुदान का चैक वितरित किया जाएगा।
बेटियों की शादी का जिम्मा भी लिया – शहीदों के कई परिवारों में बेटियां भी हैं। पी.पी.सवाणी ग्रुप हर साल पिता विहीन बेटियों की शादी कराता है। 25 दिसम्बर को दीकरी दिलनो दीवो समूह लग्न का आयोजन किया गया है। इसमें इस बार 238 बेटियों की शादी करवाई जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन शहीदों की पत्नियों। .......

No comments:
Post a Comment