सूरत।लिंबायत जोन अंतर्गत मानसरोवर गोडादरा के पास आउटर और मिडिल रिंग रोड के बीच रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी की जा रही है। मनपा ने इस संबंध में प्राथमिक डिजाइन तैयार कर इसकी मंजूरी के लिए प्रस्ताव रेलवे प्रशासन को भेजा है। इस ब्रिज को आगामी वर्षों की जरूरत को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शहर के कुछ क्षेत्रों में आवासीय सुविधाओं के विकास के साथ आबादी का घनत्व भी बढ़ रहा है। वाहनों की संख्या भी इसी अनुपात में बढ़ रही हैं। बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखकर मनपा अभी से ब्रिज और फ्लाईओवर की योजना बना रही है। गोडादरा और डिंडोली क्षेत्र में दो नए रेलवे ओवर ब्रिज के बाद मनपा तीसरे रेलवे ओवर ब्रिज की तैयारी कर रही है।
पिछले दिनों मनपा के ब्रिज सेल ने डिजाइन कंसलटेंट पंकज पटेल से इसकी प्राथमिक डिजाइन बनवा कर इसे मंजूरी के लिए रेलवे प्रशासन को भेजा है। इस क्षेत्र में तेजी से आवासीय प्रोजेक्ट चल रहे हैं। आगामी दिनों में यहां ट्रैफिक की समस्या बढ़ेगी। मनपा क्षेत्र में दो रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर चुकी है। उधना-लिंबायत रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य तेजी से चल रहा है। गोडादरा के मानसरोवर क्षेत्र में जिस जगह रेलवे ओवर ब्रिज का प्रस्ताव है, वहां रेलवे क्रॉसिंग फाटक या अंडरपास नहीं होने से रेलवे की अनुमति के लिए अधिक इंतजार नहीं करना होगा। मनपा ने रेलवे को डिजाइन में कुछ विकल्प भी दिए हैं। इस पर निर्णय के बाद काम आगे बढ़ेगा।
कुछ अड़चन भी-जिस जगह रेलवे ओवर ब्रिज का प्रस्ताव है, वहां सिंगल रेलवे लाइन है। यहां से रेलवे की फ्रेइट कोरिडोर लाइन गुजरने वाली है। इस वजह से ब्रिज डबल रेलवे लाइन के ऊपर से ले जाना होगा। दूसरी समस्या यह है कि यहां मनपा और सूडा, दोनों का क्षेत्र आता है। प्रस्तावित रेलवे ब्रिज का करीब 14-15 मीटर हिस्सा मनपा क्षेत्र में और करीब 30 मीटर हिस्सा सूडा क्षेत्र में आएगा। इस वजह से ब्रिज निर्माण में दोनों संस्थाओं का तालमेल जरूरी होगा।
यह होगा फायदा -नए विकसित हो रहे इस क्षेत्र में रेलवे ओवर ब्रिज बनने से लोगों को मुख्य सड़क का एक और विकल्प मिल जाएगा। इससे परवत पाटिया, गोडादरा से सीधे डिंडोली, भेस्तान आदि का रास्ता जुड़ जाएगा और करीब तीन से चार किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। परवत पाटिया के लोगों को भेस्तान जाने .......
No comments:
Post a Comment