Friday, 21 October 2016

पाक ने फिर की हीरानगर सेक्टर में फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक बीएसएफ जवान हुआ घायल

जम्मू-कश्मीर के हीरानगर सेक्टर के बोबिया पोस्ट पर पाक की ओर से फायरिंग की गई। बीएसएफ द्वारा की जा रही जवाबी कार्रवाई में एक बीएसएफ जवान घायल हो गया है।
जम्मू-   पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आज फिर जम्मू-कश्मीर के हीरानगर सेक्टर के बोबिया पोस्ट पर पाक की ओर से फायरिंग की गई। बीएसएफ द्वारा की जा रही जवाबी कार्रवाई में एक बीएसएफ जवान घायल हो गया है। इससे पहले गुरूवार को पाकिस्तान ने राजौरी के बीजी क्षेत्र में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर कठुआ के हीरानगर सेक्टर से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 25 राउंड गोलाबारी की और मोर्टार बम भी दागे थे।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और सीजफायर का उल्लंघन किए जा रहा है। तीन दिन पहले पाक सेना द्वारा की गई गोलाबारी में एक भारतीय जवान भी शहीद हो गया था। गौरतलब है कि बीते सोमवार को पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंजघन करते हुए जम्मू कश्मीर में एलओसी से सटे नौशेरा और राजौरी में गोलाबारी की थी। इसमें संभल के एक जवान की मौत हो गई थी।

आतंकियों के लॉन्चिंग पैड्स पर भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान अब तक 30 ....... 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...