Friday, 21 October 2016

बुधवार रात भड़के उपद्रव के बाद( सूरत)सलाबतपुरा में अब शांति

सूरत सलाबतपुरा- (विद्रोही आवाज़)  थाना क्षेत्र के नवसारी बाजार में बच्चे पर तांत्रिक विधि की आशंका को लेकर बुधवार रात भड़के उपद्रव के बाद गुरुवार को दिनभर शांति रही। बुधवार देर रात पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज कर आठ जनों को गिरफ्तार किया तथा अन्य उपद्रवियों की खोज शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक नागपुरा निवासी विजय हरपाल सिंह पानी पुरी बेचता है। कुछ समय पहले उसकी पुत्री प्रियंका की शादी परवत पाटिया क्षेत्र में रहने वाले नरेश के साथ शादी हुई थी, लेकिन दोनों के बीच अनबन के कारण प्रियंका पीहर आ गई। विजय के मित्र निरंजन ने कुंडली दोष इत्यादि के निवारण के लिए नवसारी बाजार बंबागेट के निकट रहने वाले ज्योतिषी भुवनेश्वर प्रसाद से मिलने को कहा। वह प्रियंका, नरेश और उसके एक मित्र को लेकर मंगलवार को भुवनेश्वर प्रसाद के घर पहुंचा, लेकिन भुवनेश्वर प्रसाद बाहर गया हुआ था, इसलिए वह उसके घर पर रुक गया। बुधवार रात करीब आठ बजे वह गोपी तलाव के निकट घूम रहा था। नवसारी बाजार नूरानी मोहल्ला निवासी इरफान सैयद का सात वर्षीय भतीजा ट्रैफिक के बीच फंसा हुआ था। वह उसे पकड़ कर एक तरफ करने गया तो कुछ दूर खड़े इरफान ने समझा कि वह उसका अपहरण कर रहा है।
उसने विजय को पकड़ लिया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने विजय की पिटाई शुरू कर दी। विजय की पुत्री और अन्य महिलाओं ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई। खबर मिलने पर सलाबतपुरा और अठवा पुलिस मौके पर पहुंची तथा भीड़ से छुड़ा कर विजय को हिरासत में ले लिया। पुलिस उसे सलाबतपुरा थाने ले गई। इस घटना को लेकर इलाके में तांत्रिक विधि के लिए बच्चे के अपहरण की अफवाह फैल गई और कथित तौर पर कुछ लोगों ने इसे साम्प्रदायिक रंग दे दिया। सैकड़ों लोग नवसारी बाजार और सलाबतपुरा थाने के बाहर जमा हो गए। उन्होंने विजय को उनके हवाले करने की मांग की और पुलिसकर्मियों तथा पुलिस वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस के एक-दो वाहनों के शीशे टूट गए तथा कुछ पुलिसकर्मियों की भी पत्थर लगे। निकटवर्ती थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
पुलिसकर्मियों ने लाठीवार कर भीड़ को तितर-बितर किया तथा मौके से सात उपद्रवियों को गिरफ्तार कर हालात पर काबू पाया। देर रात सलाबतपुरा, अठवा और नवसारी बाजार इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने इस घटना को लेकर नवसारी बाजार नूरानी मोहल्ला निवासी इरफान सैयद की प्राथमिकी के आधार पर विजय के खिलाफ अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस पर हमला करने और उपद्रव मचा कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में 300-400 लोगों के खिलाफ सरकार की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। गुरुवार सुबह अतिरिक्त पुलिस बल हटा लिया गया।
दस बाइक जब्त- सलाबतपुरा पुलिस ने थाने का घेराव कर पथराव की घटना में लिप्त  ....... 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...