Tuesday, 18 October 2016

आइएनएस ‘अरिहंत’ से इंडियन नेवी को मिलेगी ‘ न्यूक्लियर ट्रायड’ की ताकत

नई दिल्ली। भारत को जल्द ही समुद्र के नीचे से परमाणु हमला करने की ताकत मिल जाएगी। दरअसल आने वाले कुछ समय में भारत के पास न्यूक्लियर ट्रायड तकनीक मौजूद होगी जिसके चलते भारत समुद्र के नीचे मौजूद अपनी पनडुब्बी से न्यूक्लियर मिसाइल दाग सकेगा। फिलहाल भारत के पास जमीन और हवा से परमाणु हमला करने की क्षमता है। लेकिन इसके बाद समुद्र से ही इस तरह का हमला करने की क्षमता भारत को मिल जाएगी, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि होगी।
न्यूक्लियर ट्रायड से बढ़ेगी ताकत- गौरतलब है कि भारत के पास जमीन से लंबी दूरी के लक्ष्यों को निशाना बनाने वाली अग्नि मिसाइल काफी पहले से मौजूद है। इसके अलावा, परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम फाइटर एयरक्राफ्ट्स भी मौजूद हैं। लेकिन अब न्यूक्लियर ट्रायड की क्षमता हासिल हो जाने के बाद भारत समुद्र से भी परमाणु हमला करने में सक्षम हो जाएगा। इसकी यह कमी भारत की पहली स्वदेश निर्मित न्यूक्लियर सबमरीन आईएनएस अरिहंत से पूरी होगी जो इसी वर्ष अगस्त में नौसेना में शामिल की गई है। 83 मेगावॉट क्षमता वाले लाइट वॉटर रिएक्टर से चलने वाली इस पनडुब्बी का ट्रायल दिसंबर 2014 से ही चल रहा है।
पहली न्यूक मिसाइल सबमरीन है ‘अरिहंत’ – अरिहंत नौसेना में शामिल की जाने वाली पांच न्यूक्लियर मिसाइल सबमरीन में से पहली है। इसे विशाखापट्टनम में बनाया गया है और वहीं इसका डीप सी डाइविंग टेस्ट परीक्षण भी किया गया। अरिहंत का वजन लगभग 6000 टन है। पिछले साल एक अक्टूबर को आया रूस। ....... 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...