Tuesday, 18 October 2016

पाटीदारों को लेकर गुजरात की राजनीति गर्म हुई

पाटीदार मतों के ध्रुवीकरण के लिए मुख्य‍मंत्री केजरीवाल ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को मुख्यमंत्री पद का ऑफर दिया है। वहीं कांग्रेस में पाटीदार नेताओं पर खींचतान मची है।
सूरत (विद्रोही आवाज़ ) –दिल्लीे के मुख्य मंत्री व आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल आमतौर पर दिल्ली में शासन प्रशासन के मुददों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र् मोदी पर बयानबाजी करते रहे हैं लेकिन गुजरात पहुंचते ही उन्होंने भाजपा अध्यक्ष शाह को निशाने पर लिया। केजरीवाल ने यहां तक कह दिया कि काली चौदस को गुजरात के लोग अमित शाह के नाम का दिया जलायें ताकि शाह से उनका पिंड छूट जाये। आप का यह विरोध एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा है चूंकि गुजरात में मोदी विरोध की राजनीति चलना मुश्किल है।
केजरीवाल भाजपा से नाराज पाटीदार मतों का ध्रुवीकरण आप के पक्ष में करना चाहते हैं। इसलिये पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को आप का अघोषित सीएम उम्मींदवार भी घोषित कर दिया। केजरीवाल के गुजरात आने से पहले हार्दिक् ने भी सोशियल मीडिया में पाटीदारों से केजरीवाल का समर्थन करते नजर आये। उनका कहना था कि सभी राजनीतिक दलों का विरोध करेंगे तो हमारी बात उठायेगा कौन। केजरीवाल पाटीदारों की बात दिल्ली में उठायेंगे तथा उन पर किये गए दमन की कहानी भी लोगों को बतायंगे इसलिए उनके समर्थन में पाटीदार उतरे।

भाजपा ने अपने नेताओं को पाटीदार नेताओं के विरुद्व बयानबाजी से बचने की सलाह दी है, भाजपा अपने कोर वोट बैंक को हर तरह साधने का प्रयास कर रही है। भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी ने पद संभालते। ....... 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...